बैरसिया: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भोपाल के 3 बड़े होटल रेस्टोरेंट की जांच की
Berasia, Bhopal | Sep 14, 2026 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भोपाल के 3 बड़े होटल रेस्टोरेंट की जांच की। इनमें होटल रंजीत लेक व्यू, बाबू की कुटिया और सागर गैरे रेस्टोरेंट शामिल हैं। कहीं फ्राइंग कढ़ाई काली मिली तो डस्टबिन खुले थे। टीम ने यहां से काली मिर्च, ग्रेवी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।