कुंडा: नबाबगंज पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त को सिन्दुराईपुर तिराहे के पास किया गिरफ्तार
नबाबगंज पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त को सिन्दुराईपुर तिराहे के पास गिरफ्तार किया है।सीओ कुंडा ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया की अपहरण के आरोप में 19 वर्षीय रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है। वह नवाबगंज थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित था। रमेश कुमार पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज है।