बकावंड: धनपूंजी में हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जगदलपुर, 13 अगस्त 2026। भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा बस्तर जिले के अंतिम छोर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, धनपूंजी में हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाकर की गई। कार्यक्रम