कुंडा: कांटी अखैबरपुर गांव में कछुआ तस्करी का भंडाफोड़, तस्कर बाइक छोड़कर हुए फरार, 9 कछुए बरामद
प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने वन्य जीव तस्करी के प्रयास को नाकाम किया है। कांटी अखैबरपुर गांव के पास सोमवार दोपहर 2 बजे संदिग्धों के भागने पर पुलिस ने तलाशी ली, तो वहां से 9 इंडियन साफ्ट सेल कछुए और एक पल्सर बाइक बरामद हुई। वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश जारी है।