Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र
No video available

मा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकाली जा रही #BharatJodoYatra में छिंदवाड़ा सांसद आदरणीय नकुलनाथ जी आज 16 अक्टूबर को कर्नाटक के बेल्लारी में शामिल हो रहे है । नफरत छोड़ो ,भारत जोड़ो 🇮🇳 @nakulknath

32.7k views | Chhindwara Nagar, Chhindwara | Oct 16, 2022

MORE NEWS

आईटीआई छिंदवाड़ा में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 139 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन
=========================================================

अतिरिक्त संचालक, कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को नोडल आईटीआई छिंदवाड़ा में अवनिता टेक्सटाइल प्रायवेट लिमिटेड, कोयम्बटूर (तमिलनाडु) द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
       प्लेसमेंट ड्राइव में 187 पुरुष एवं 282 महिला सहित कुल 496 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधि श्री प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम द्वारा साक्षात्कार के बाद 52 पुरुष एवं 87 महिला सहित कुल 139 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 12,000 से 17,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
       इस अवसर पर सहायक संचालक भोपाल श्री अमिताभ गुप्ता, संस्था के प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उईके, श्री सौरभ राठोर, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिव कुमार सनोडिया, श्री जे.एस. राठोर, श्री आर.सी. रजक, श्री एस.पी. सूर्यवंशी, श्री ए.के. देशमुख, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, श्रीमती नेहा सोनी, जिले की समस्त आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

आईटीआई छिंदवाड़ा में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 139 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन ========================================================= अतिरिक्त संचालक, कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को नोडल आईटीआई छिंदवाड़ा में अवनिता टेक्सटाइल प्रायवेट लिमिटेड, कोयम्बटूर (तमिलनाडु) द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में 187 पुरुष एवं 282 महिला सहित कुल 496 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधि श्री प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम द्वारा साक्षात्कार के बाद 52 पुरुष एवं 87 महिला सहित कुल 139 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 12,000 से 17,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक संचालक भोपाल श्री अमिताभ गुप्ता, संस्था के प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उईके, श्री सौरभ राठोर, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिव कुमार सनोडिया, श्री जे.एस. राठोर, श्री आर.सी. रजक, श्री एस.पी. सूर्यवंशी, श्री ए.के. देशमुख, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, श्रीमती नेहा सोनी, जिले की समस्त आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

नागपुर मार्ग पर परिवहन विभाग की सघन जांच, 4 वाहन जप्त; 29 वाहनों पर 231500 रुपये का जुर्माना
============================================================

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला ने विशेष जांच दल के साथ शुक्रवार को नागपुर मार्ग पर संचालित स्कूल वाहनों तथा जिले के निवासियों द्वारा अन्य राज्यों में पंजीकृत कराए गए वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया।
       जांच के दौरान लगभग 70 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के दस्तावेज, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं का परीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान यात्री बस क्रमांक एमपी 28 एमजे 0786 एवं स्कूल बस एमपी 28 पी 0490 को जप्त कर पुलिस थाना सौंसर (जिला पांढुर्णा) में खड़ा कराया गया। वहीं स्कूल वाहन एमपी 28 जेडएफ 2607 तथा ट्रक एमएच 40 एके 4036 को मेघासिवनी बायपास पर खतरनाक स्थिति में खड़ा पाए जाने पर जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, छिंदवाड़ा परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया।
       परिवहन विभाग ने बताया कि इस सप्ताह मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 29 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 2,31,500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। परिवहन विभाग ने यह भी बताया कि जिले में निवासरत कुछ वाहन स्वामी टैक्स बचाने के उद्देश्य से नए वाहनों का पंजीयन अन्य राज्यों में करा रहे हैं, जिससे मध्यप्रदेश शासन को कर राजस्व की क्षति हो रही है। इस संबंध में परिवहन अधिकारी द्वारा विभिन्न मार्गों पर अन्य राज्यों में पंजीकृत वाहनों एवं उनके स्वामियों के स्थायी पते का निरीक्षण किया गया। जांच में 15 ऐसे वाहन पाए गए जिनके वाहन अन्य राज्यों में पंजीकृत थे, जबकि वाहन स्वामियों का स्थायी पता छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) का मिला। सभी 15 वाहन स्वामियों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए 10 दिवस के भीतर परिवहन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के लिये नोटिस जारी किए गए। अभियान के दौरान स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को भी मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहन संचालन करने की समझाइश दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नागपुर मार्ग पर परिवहन विभाग की सघन जांच, 4 वाहन जप्त; 29 वाहनों पर 231500 रुपये का जुर्माना ============================================================ परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला ने विशेष जांच दल के साथ शुक्रवार को नागपुर मार्ग पर संचालित स्कूल वाहनों तथा जिले के निवासियों द्वारा अन्य राज्यों में पंजीकृत कराए गए वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान लगभग 70 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के दस्तावेज, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं का परीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान यात्री बस क्रमांक एमपी 28 एमजे 0786 एवं स्कूल बस एमपी 28 पी 0490 को जप्त कर पुलिस थाना सौंसर (जिला पांढुर्णा) में खड़ा कराया गया। वहीं स्कूल वाहन एमपी 28 जेडएफ 2607 तथा ट्रक एमएच 40 एके 4036 को मेघासिवनी बायपास पर खतरनाक स्थिति में खड़ा पाए जाने पर जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, छिंदवाड़ा परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। परिवहन विभाग ने बताया कि इस सप्ताह मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 29 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 2,31,500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। परिवहन विभाग ने यह भी बताया कि जिले में निवासरत कुछ वाहन स्वामी टैक्स बचाने के उद्देश्य से नए वाहनों का पंजीयन अन्य राज्यों में करा रहे हैं, जिससे मध्यप्रदेश शासन को कर राजस्व की क्षति हो रही है। इस संबंध में परिवहन अधिकारी द्वारा विभिन्न मार्गों पर अन्य राज्यों में पंजीकृत वाहनों एवं उनके स्वामियों के स्थायी पते का निरीक्षण किया गया। जांच में 15 ऐसे वाहन पाए गए जिनके वाहन अन्य राज्यों में पंजीकृत थे, जबकि वाहन स्वामियों का स्थायी पता छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) का मिला। सभी 15 वाहन स्वामियों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए 10 दिवस के भीतर परिवहन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के लिये नोटिस जारी किए गए। अभियान के दौरान स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को भी मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहन संचालन करने की समझाइश दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

छिंदवाड़ा में ईसीएचएस मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 52 पूर्व सैनिकों व आश्रितों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
=============================================================

ब्रिगेडियर दिनेश कुमार जांघू, स्टेशन कमांडर एवं कर्नल बिजेंद्र सिंह एवं प्रभारी अधिकारी ईसीएचएस के मार्गदर्शन में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक टाइप ‘ई’ जबलपुर की मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) ने 2 एवं 3 जुलाई 2026 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, छिंदवाड़ा का दौरा किया। टीम में चिकित्सक डॉ. शिवम् खेत्रपाल सहित तीन मेडिकल अटेंडेंट शामिल थे। मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों को उनके गृह जिले में ही ईसीएचएस के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था।
       जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित शिविर के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कुल 52 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। दो दिवसीय सेवाएं प्रदान करने के बाद मोबाइल मेडिकल यूनिट 3 जुलाई 2026 को जबलपुर के लिए प्रस्थान कर गई।

छिंदवाड़ा में ईसीएचएस मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 52 पूर्व सैनिकों व आश्रितों का किया स्वास्थ्य परीक्षण ============================================================= ब्रिगेडियर दिनेश कुमार जांघू, स्टेशन कमांडर एवं कर्नल बिजेंद्र सिंह एवं प्रभारी अधिकारी ईसीएचएस के मार्गदर्शन में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक टाइप ‘ई’ जबलपुर की मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) ने 2 एवं 3 जुलाई 2026 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, छिंदवाड़ा का दौरा किया। टीम में चिकित्सक डॉ. शिवम् खेत्रपाल सहित तीन मेडिकल अटेंडेंट शामिल थे। मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों को उनके गृह जिले में ही ईसीएचएस के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित शिविर के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कुल 52 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। दो दिवसीय सेवाएं प्रदान करने के बाद मोबाइल मेडिकल यूनिट 3 जुलाई 2026 को जबलपुर के लिए प्रस्थान कर गई।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर कपड़े की थैलियों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
==============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक-7 की प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जेल बगीचा सब्जी मार्केट में कपड़े की थैलियों का वितरण कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्री श्यामल राव, श्रीमती लता नागले, श्री आशीष साहू एवं श्रीमती तृप्ति ठाकुर के सहयोग से किया गया।
      इस दौरान नागरिकों और सब्जी विक्रेताओं से प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैली अपनाने की अपील की गई। कई विक्रेताओं ने भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा ग्राहकों को भी कपड़े की थैली के उपयोग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति की सदस्य श्रीमती आयशा लोधी ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना है तो प्लास्टिक की आदत बदलनी होगी। उनके अनुसार कपड़े की थैली केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. मीरा पराड़कर, श्रीमती अंकिता, डॉ. महेश बंदेवार, श्रीमती संध्या, श्रीमती आरती सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर "प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो", "हर हाथ में कपड़े की थैली, तभी मुस्कुराएगी धरती हमारी प्यारी" तथा "आज की छोटी पहल, कल का स्वच्छ और हरित भविष्य" जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दोहराया गया।

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर कपड़े की थैलियों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक-7 की प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जेल बगीचा सब्जी मार्केट में कपड़े की थैलियों का वितरण कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्री श्यामल राव, श्रीमती लता नागले, श्री आशीष साहू एवं श्रीमती तृप्ति ठाकुर के सहयोग से किया गया। इस दौरान नागरिकों और सब्जी विक्रेताओं से प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैली अपनाने की अपील की गई। कई विक्रेताओं ने भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा ग्राहकों को भी कपड़े की थैली के उपयोग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति की सदस्य श्रीमती आयशा लोधी ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना है तो प्लास्टिक की आदत बदलनी होगी। उनके अनुसार कपड़े की थैली केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. मीरा पराड़कर, श्रीमती अंकिता, डॉ. महेश बंदेवार, श्रीमती संध्या, श्रीमती आरती सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर "प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो", "हर हाथ में कपड़े की थैली, तभी मुस्कुराएगी धरती हमारी प्यारी" तथा "आज की छोटी पहल, कल का स्वच्छ और हरित भविष्य" जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दोहराया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

"सफलता की कहानी"

स्वास्थ्य अमले की संवेदनशीलता, समय पर निर्णय एवं टीमवर्क से एक और उच्च जोखिम गर्भवती को मिला सुरक्षित मातृत्व

हाई रिस्क गर्भवती का हुआ सुरक्षित सामान्य प्रसव, माता व नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ
===========================================================

गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन, समय पर जांचें, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान और सतत निगरानी द्वारा संस्थागत सुरक्षित प्रसव कराने और माता व बच्चे दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान ने एक और सफलता हासिल करते हुए आज एक और हाई रिस्क गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व प्रदान किया है।
        विकासखंड परासिया के अंतर्गत ग्राम डुंगरिया की एक गर्भवती महिला श्रीमती सरोज यादव अपनी दूसरी गर्भावस्था में उच्च जोखिम गर्भवती (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) के रूप में चिन्हित थीं। महिला की प्रसव संभावित तिथि (एक्सपेक्टेड डेट ऑफ डिलिवरी) 08 जुलाई 2026 थी। प्रथम गर्भावस्था में 7 माह में समयपूर्व प्रसव के दौरान शिशु की गर्भ में ही मृत्यु हो गई थी। साथ ही महिला की लंबाई मात्र 138 सेमी होने के कारण भी वह उच्च जोखिम श्रेणी में थी। इन सभी जोखिम कारकों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसकी नियमित निगरानी एवं सतत फॉलोअप किया जा रहा था।
        गुरुवार 02 जुलाई 2026 की शाम को महिला को अचानक प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुई। आशा कार्यकर्ता ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को सूचना दी। सीएचओ द्वारा बिना विलंब ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) को अवगत कराया गया, जिन्होंने तत्काल बीएमओ को स्थिति से अवगत कराया। सूचना प्राप्त होते ही बीएमओ डॉ. अंकित सहलाम ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए स्वयं इसकी सतत मॉनिटरिंग की, आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा एम्बुलेंस उपलब्ध न होने की स्थिति में व्यक्तिगत रुचि एवं विशेष प्रयास करते हुए तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
       बीएमओ डॉ. सहलाम के सक्रिय नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता एवं प्रभावी समन्वय के कारण गर्भवती महिला को उसके निवास ग्राम डुंगरिया से सुरक्षित रूप से सिविल अस्पताल परासिया लाया गया। वहाँ आवश्यक चिकित्सकीय जाँच के उपरांत उच्च जोखिम को देखते हुए तत्काल 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जिससे किसी भी संभावित जटिलता से बचाव संभव हो सका।
        स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता, आशा कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, बीपीएम एवं बीएमओ के संयुक्त प्रयासों एवं बीएमओ के सक्रिय नेतृत्व,  मार्गदर्शन, त्वरित निर्णय एवं उत्कृष्ट समन्वय के परिणामस्वरूप 03 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 1:56 बजे जिला चिकित्सालय में महिला का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया गया। महिला ने 3.35 किलोग्राम वजन के स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया है। वर्तमान में माता एवं नवजात दोनों पूर्णतः
स्वस्थ हैं।

"सफलता की कहानी" स्वास्थ्य अमले की संवेदनशीलता, समय पर निर्णय एवं टीमवर्क से एक और उच्च जोखिम गर्भवती को मिला सुरक्षित मातृत्व हाई रिस्क गर्भवती का हुआ सुरक्षित सामान्य प्रसव, माता व नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ =========================================================== गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन, समय पर जांचें, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान और सतत निगरानी द्वारा संस्थागत सुरक्षित प्रसव कराने और माता व बच्चे दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान ने एक और सफलता हासिल करते हुए आज एक और हाई रिस्क गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व प्रदान किया है। विकासखंड परासिया के अंतर्गत ग्राम डुंगरिया की एक गर्भवती महिला श्रीमती सरोज यादव अपनी दूसरी गर्भावस्था में उच्च जोखिम गर्भवती (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) के रूप में चिन्हित थीं। महिला की प्रसव संभावित तिथि (एक्सपेक्टेड डेट ऑफ डिलिवरी) 08 जुलाई 2026 थी। प्रथम गर्भावस्था में 7 माह में समयपूर्व प्रसव के दौरान शिशु की गर्भ में ही मृत्यु हो गई थी। साथ ही महिला की लंबाई मात्र 138 सेमी होने के कारण भी वह उच्च जोखिम श्रेणी में थी। इन सभी जोखिम कारकों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसकी नियमित निगरानी एवं सतत फॉलोअप किया जा रहा था। गुरुवार 02 जुलाई 2026 की शाम को महिला को अचानक प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुई। आशा कार्यकर्ता ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को सूचना दी। सीएचओ द्वारा बिना विलंब ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) को अवगत कराया गया, जिन्होंने तत्काल बीएमओ को स्थिति से अवगत कराया। सूचना प्राप्त होते ही बीएमओ डॉ. अंकित सहलाम ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए स्वयं इसकी सतत मॉनिटरिंग की, आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा एम्बुलेंस उपलब्ध न होने की स्थिति में व्यक्तिगत रुचि एवं विशेष प्रयास करते हुए तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। बीएमओ डॉ. सहलाम के सक्रिय नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता एवं प्रभावी समन्वय के कारण गर्भवती महिला को उसके निवास ग्राम डुंगरिया से सुरक्षित रूप से सिविल अस्पताल परासिया लाया गया। वहाँ आवश्यक चिकित्सकीय जाँच के उपरांत उच्च जोखिम को देखते हुए तत्काल 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जिससे किसी भी संभावित जटिलता से बचाव संभव हो सका। स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता, आशा कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, बीपीएम एवं बीएमओ के संयुक्त प्रयासों एवं बीएमओ के सक्रिय नेतृत्व, मार्गदर्शन, त्वरित निर्णय एवं उत्कृष्ट समन्वय के परिणामस्वरूप 03 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 1:56 बजे जिला चिकित्सालय में महिला का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया गया। महिला ने 3.35 किलोग्राम वजन के स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया है। वर्तमान में माता एवं नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

मा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकाली जा रही #BharatJodoYatra में छिंदवाड़ा सांसद आदरणीय नकुलनाथ जी आज 16 अक्टूबर को कर्नाटक के बेल्लारी में शामिल हो रहे है । नफरत छोड़ो ,भारत जोड़ो 🇮🇳 @nakulknath - Chhindwara Nagar News