बैराड़: भाजपा मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित कर मनाया सांसद भारत सिंह का जन्मदिवस
बैराड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज व्यास सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में शुक्रवार 4 सितंबर दोपहर 2 बजे सांसद भारत सिंह कुशवाह का जन्मदिवस सेवा भाव के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में मरीजो सहित प्रसूताओं को फल वितरण कर मनाया गया। मंडल अध्यक्ष धीरज व्यास ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद का जन्मदिवस सेवा भाव के तौर पर मनाया गया है जिसमे मरीजो का हाल भी जाना।