जयसिंहनगर: छपरा टोला से पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया गया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा टोला से पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे लगभग चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि विगत दिनों थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया था और चोर की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।