जयसिंहनगर: बनसुकली बीट में वन विभाग के एसडीओ की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम हुआ आयोजित
जिले के उत्तर वन मण्डल क्षेत्र के वन परिक्षेत्र अमझोर के बनसुकली बीट में बुधवार की दोपहर 1 बजे लगभग वन विभाग एसडीओ उपवन मण्डल अधिकारी मुकुल सिंह ठाकुर की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपवन मण्डल अधिकारी मुकुल सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति मूलतः अरण्यक संस्कृति रही है, प्रकृति की आराधना पुरातन भारतीय चिंतन है।