जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत चरहेट में कलेक्टर के निर्देश पर आनंद उत्सव का आयोजन किया गया
जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चरहेट में कलेक्टर डॉ केदार सिंह के निर्देशन में आनन्द उत्सव के तहत मंगलवार की दोपहर 3 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है।आनंद उत्सव में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा आनंद का अनुभव लिया।इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न खेल खुद प्रतियोगिता आयोजित हुई।