जयसिंहनगर: सीधी बीट में वन विभाग के SDO की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिले के उत्तर वन मण्डल क्षेत्र के वन परिक्षेत्र अमझोर के सीधी बीट में मंगलवार की दोपहर 1 बजे लगभग वन विभाग के3 एसडीओ उप वन मण्डल अधिकारी मुकुल सिंह ठाकुर दकी उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति मूलतः अरण्यक संस्कृति रही है, प्रकृति की आराधना पुरातन भारतीय चिंतन है।