जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत कुबरा में विधायक और सरपंच की उपस्थिति में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया
जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुबरा में जयसिंहनगर क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं सरपंच शेषमणि पाल की उपस्थिति में आनन्द उत्सव के तहत गुरुवार की दोपहर 3 बजे लगभग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आनंद उत्सव में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा आनंद का अनुभव लिया।