जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत सीधी में कलेक्टर के निर्देश पर आनंद उत्सव का आयोजन किया गया
जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सीधी में कलेक्टर डॉ केदार सिंह के निर्देशन में आनन्द उत्सव के तहत बुधवार की दोपहर 3 बजे लगभग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आनंद उत्सव में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा आनंद का अनुभव लिया।