मड़ावरा: थाना गिरार में सूखे कुएं में महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
थाना गिरार में राम जानकी मंदिर के पास स्थित एक सूखे कुएं से रविवार 55 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। लापता महिला का शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है