रफीगंज: रफीगंज के सरावक खेल मैदान में ग्राम रक्षा दल एवं दलपति महासंघ के एक माह के प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ
रफीगंज के सरावक खेल मैदान में बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ के एक माह के प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कांग्रेस नेता डॉ. तुलसी यादव व जिला संगठन मंत्री अजय विद्यार्थी ने फीता काटकर किया। शनिवार संध्या 5 बजे डॉ तुलसी यादव ने कहा कि प्रशिक्षण 22 अगस्त से 22 सितंबर तक चलेगा। प्रशिक्षित सदस्य गांव व समाज में शांति व्यवस्था में सहयोग करेंगे।