मुंगावली: गुन्हेरू गांव में 38 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत, मुंगावली पुलिस ने किया मर्ग कायम
मिली जानकारी के अनुसार गुन्हेरू निवासी विक्रम सिंह यादव उम्र 63 वर्ष ने शनिवार को सुबह 10 बजे थाने में बताया कि शनिवार को गुन्हेरू निवासी कृष्णपाल यादव उम्र 38 वर्ष जब पाबड़ी वाले खेत पर था उसी समय उसे करंट लग गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई, उक्त प्रकरण में मुंगावली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।