कसरावद: विभाग बंद करने के निर्णय पर भड़के पीएचई कर्मचारी, आंदोलन की चेतावनी, खरगोन-बड़वानी के अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) को बंद करने और प्रदेश के करीब 12 हजार कर्मचारियों को अन्य विभागों में संविलियन एवं प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने की चर्चाओं के विरोध में शनिवार को खरगोन और बड़वानी जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। पहाड़ी स्थित एनवीडीए रेस्ट हाउस में हुई बैठक में नितीगत विभाग व शासन की मंशा पर नाराजगी जताते ह