प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई
31 अक्टूबर 2026
शीर्षक: दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव -2026 का आज हुआ समापन। इस महोत्सव में युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी अपनी प्रतिभा और कला की छटा, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता घोषित।
जमुई: जिले की युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन के उद्देश्य से कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 2 दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव -2026 का आज समापन हुआ। आज के इस महोत्सव में कविता, लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक एवं लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों एवं सांस्कृतिक समूहों से आए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया तथा अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।
दो दिवसीय इस जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोकगीत प्रतियोगिता में माँ शारदे संगीत अकादमी, जमुई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक जागृति दल द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर एस वाइ एच जी एच एस ने लोकगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने लोकसंगीत की परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया।
लोकनृत्य प्रतियोगिता में यू.एच.एस. गुगुलडीह, जमुई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुभाष चंद्र बोस अवासिय विद्यालय बेला यू.एच.एस. की टीम द्वितीय तथा एस.वी.एन. +2 हाई स्कूल, जमुई बाजार तृतीय स्थान पर रहा। प्रतिभागियों ने पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति एवं लोकपरंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कविता प्रतियोगिता में देवराज कुमार ने प्रथम, प्रीतम कुमार ने द्वितीय तथा अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्क्रमित हाई स्कूल, प्रधानचक के आयुष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। +2 हाई स्कूल, मलयपुर के सूरज कुमार द्वितीय तथा उत्क्रमित हाई स्कूल, प्रधानचक की तनु श्री तृतीय स्थान पर रहीं।
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में +2 एस.एस.बी. हाई स्कूल ने प्रथम, +2 पी.बी. हाई स्कूल, सिकंदरा ने द्वितीय तथा +2 यू.एच.एस. स्कूल, हरला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने सामाजिक सरोकारों एवं जन-जागरूकता से जुड़े संदेशों को प्रभावी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
जिला स्तरीय युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, लोककला एवं लोकसंस्कृति का संरक्षण करना तथा जिले के कलाकारों को उपयुक्त मंच प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में सांस्कृतिक चेतना विकसित करने के साथ-साथ जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
12 views | Jamui, Bihar | Oct 31, 2026