जमुई के कैलाश डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी, DM और SP ने किया निरीक्षण
जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कैलाश डैम को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। शनिवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने डैम का स्थलीय निरीक्षण कर इसके बहुआयामी विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।
डैम की विशाल जलराशि, चारों ओर फैली पहाड़ियां और मनोरम प्राकृतिक दृश्य पर्यटन के लिहाज से खास आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य इसे सिंचाई के साथ-साथ एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
क्या कैलाश डैम बनेगा जमुई का नया पर्यटन केंद्र? विकास की संभावनाओं पर प्रशासन की नजर।
अलीगंज, जमुई (बिहार)
खबरों से जुड़े रहने के लिए देखते रहिए – सेवन तक न्यूज़।
Sono, Jamui | Oct 31, 2026