टीकमगढ़: दिगौड़ा थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा गुम अपहृत नाबालिक बालिका बालक की दस्त्याबी हेतु सभी थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिगौड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की एक अपहृत नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया है।