टीकमगढ़: टीकमगढ़ में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें
टीकमगढ़ जिले में लगातार भीषण बारिश हो रही है नदी नाले उफान पर हैं। टीकमगढ़ समिति जिलों में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कलेक्टर ने बाढ़ जल भराव की आशंका को देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।