बलरामपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने स्टेशन रोड से अवैध गांजा बेचने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मादक पदार्थ किया बरामद
एसपी विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने स्टेशन रोड क्षेत्र से अवैध गांजा बेचने वाले एक युवक को पकड़ा है, पुलिस टीम ने मौके से 1 किलोग्राम 168 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय एवं सीओ सिटी ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह के नेतृत्व में की गई।