मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने जनपद की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि अमृत जल योजना के अंतर्गत धन का दुरुपयोग हो रहा है। गंगा के अंदर 17 नाले अभी नगर संभाग के बंद नहीं हुए हैं। गंगा का जल आचमन योग्य नहीं रह गया है। उस दूषित जल को पिलाकर आज जो टांडा जलाशय का अमृत तुल्य पानी पी रहे हैं। उसे वंचित कर मिर्जापुर की जनता को बीमारियों में पैदा करने वाली स्थिति में धकेला जा रहा है।