मिर्ज़ापुर: आवास विकास पुरानी दशमी मोहल्ले में सफाई व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान, नाली जाम के कारण सड़क पर बह रहा गंदा पानी
आवास विकास पुरानी दशमी मोहल्ले में गंदगी का अंबार होने से लोग परेशान हैं। इसके अलावा नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि वार्ड के सभासद कभी भी क्षेत्र में नहीं आते हैं। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को मांग किया है।