उधवा: उधवा पतौड़ा झील में मछली पकड़ने पर विवाद, वनकर्मी समेत कई घायल
राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा पक्षी अभ्यारण्य के प्रतिबंधित पतौड़ा झील क्षेत्र में गुरुवार की सुबह मछली पकड़ने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला झड़प और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तक पहुंच गया। घटना में वनरक्षी अखिलेश मरांडी समेत वन विभाग के करीब पांच कर्मियों के घायल होने की सूचना है। वहीं दूसरी ओर कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।