नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। हादसे में मरने वालों की संख्या 1000 के पार हो चुकी है और उससे भी ज्यादा लोग लापता हैं। लेकिन इस बाढ़ के बीच एक कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया नेपाल के वायरल हरे घर के साथ हुआ, जो उफनाती नदी में सब कुछ बह जाने के बावजूद खड़ा रहा और उसमें मौजूद सभी लोग सुरक्षित बचे रहे।
नेपाल के वायरल हरे घर का वीडियो पूरी दुनिया में देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में बाढ़ का पानी मलबे के साथ जब उफान मारकर इलाके में सब कुछ बहाकर ले जा रहा था, उस समय यह घर अकेला खड़ा था। घर के आस-पास वाहन और दूसरी वस्तुएं खिलौने की तरह बह रही थीं, लेकिन यह खड़ा रहा, डटा रहा।
अब इस घर की मालकिन लक्ष्मी पांडे उस समय का मंजर के बारे में बताया है। बरखा दत्त के साथ बातचीत में लक्ष्मी पांडेय ने कहा कि उन्हें बस भगवान शिव ने बचा लिया। उन्होंने कहा कि हम रोज आ
Korba, Korba | Sep 1, 2026