"क्या होगा ऐश्वर्या राय का? हीरोइन है, वो भी इसके साथ।" एक शख्स ने रजनीकांत के बारे में कहा। रजनीकांत हैरान थे। लेकिन मुस्कुरा भी रहे थे। क्योंकि वो जानते थे कि इस दुनिया में ऐसे लोग हमेशा से थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
ये तब की बात है जब रजनीकांत-ऐश्वर्या की फिल्म रोबोट रिलीज़ भी नहीं हुई थी। उस समय शूटिंग ही चल रही थी। शूटिंग के बीच एक दिन रजनीकांत अपने भाई से मिलने बैंगलोर गए थे। भाई का एक पड़ोसी उनसे मिलने आया।
रजनीकांत के मुताबिक, वो पड़ोसी राजस्थानी था। उसकी खुद की उम्र साठ के आस-पास थी तब। लेकिन वो आदमी रजनीकांत का मज़ाक बनाकर चलता बना। हुआ यूं कि जब उस आदमी को पता चला कि रजनीकांत यहां आए हुए हैं तो वो भी उनसे मिलने चला आया।
उसने जब देखा कि रजनीकांत के बाल झड़ गए हैं तो उसने कहा कि अब तो रिटायरमेंट के मज़े लो। रजनीकांत ने उससे बताया कि अभी तो एक फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। उस फिल्म का नाम रोबोट है।
फिल्म की शूटिंग की बात सुनकर वो आदमी चुप ह�
Korba, Korba | Sep 1, 2026