रामगंजमण्डी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुल्मी का दौरा संभागीय आयुक्त ने किया, दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की
कोटा संभाग के आयुक्त राजेन्द्र शेखावत ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जुल्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की। केंद्र पर वर्तमान में 548 दवाइयों में से 300 दवाइयां वितरित की जा रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार यहां प्रतिदिन औसतन 70 मरीजों का उपचार किया जाता है।