रामगंजमण्डी: चेचट में सपा सांसद का पुतला फूंका गया, महाराणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया
चेचट में समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ बुधवार शाम करीब 5:30 बजे विरोध प्रदर्शन हुआ। सांसद ने वीर शिरोमणि महाराणा सांगा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में राजपूत समाज और हिंदू समाज के लोगों ने सांसद का पुतला जलाया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने थाने पहुँचकर सपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराया।