रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में वकीलों का विरोध समाप्त, SDM ने कैंटीन और पार्किंग का जिम्मा बार एसोसिएशन को सौंपा
रामगंजमंडी में वकीलों और प्रशासन के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। एसडीएम और बार एसोसिएशन के बीच मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई बैठक में सहमति बन गई है। इसके बाद वकीलों ने 24 फरवरी से चल रहा एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार समाप्त कर दिया है। इस दौरान एसडीएम नीता वसीटा ने कैंटीन को सीज करने की कार्रवाई वापस ले ली है।