रामगंजमण्डी: चेचट पुलिस ने दो साल से फरार NDPS एक्ट के आरोपी को कोटा से किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने दो साल से एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गुरुवार को कोटा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गोविंद सिंह सोंधिया मध्यप्रदेश में जिला मंदसौर के खाइखेड़ा का निवासी है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट जारी यह जानकारी दी गई।