रामगंजमण्डी: सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ राजपूत करणी सेना ने रामगंजमंडी में किया प्रदर्शन, जूतों की माला पहनाकर जलाया पुतला
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा पर की गई टिप्पणी पर बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। इसी के चलते रामगंजमंडी में सांसद की टिप्पणी से गुस्साई राजपूत करणी सेना ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शहर के पन्नालाल चोराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सांसद के चित्र पर जूतों की माला पहनाई और जमकर नारेबाजी की।