रामगंजमण्डी: सुकेत थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर CLG व शांति समिति सदस्यों की बैठक, शांति व सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील की गई
रामगंजमंडी के सुकेत पुलिस थाना परिसर में गुरुवार शाम करीब 4 बजे आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी एवं शांति समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी नीता वसीटा ने की। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीना, अधिशासी अधिकारी हेमेंद्र सांखला सहित थानाधिकारी छोटूलाल बैठक में मौजूद रहे।