जमुई में 8 प्रमंडलों की 300 से अधिक बालिका खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम!
जमुई के सोनपे खेल मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला पदाधिकारी श्री नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल और खेल विभाग के सहायक निदेशक ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
🏆 पटना, मुंगेर, भागलपुर समेत बिहार के 8 प्रमंडलों की खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।
डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। वहीं, एसपी ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
#JamuiNews #VolleyballCompetition #GirlsSports #BiharSports #Jamui #apnaJamui
Jamui, Jamui | Oct 23, 2026