दादरी: FNG रोड से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, मौके से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि महिला अभियुक्ता शातिर किस्म की गांजा तस्कर है। जो लंबे समय से बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रही थी। अभियुक्ता को जेल भेजा गया है।