दादरी: फेस-1 थाना परिसर के समीप बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू
नोएडा के फेस-1 क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब फेस-1 थाना परिसर के समीप बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है कि घटना में कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।