दादरी: ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क पर चलती कार में युवक ने हथियार का प्रदर्शन किया, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा में 1 युवक द्वारा बीच सड़क पर चलती कार में हथियार का प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। वहीं हथियार का प्रदर्शन करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक की शिनाख्त कर उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।