कोंडागांव: नारंगी नदी के तट पर पिकनिक मनाने गए डोंगरी पारा के किशोर की नदी में डूबने की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस
कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है नारंगी नदी के तट पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक किशोर नहाते वक्त नदी के गहरे पानी में डूब गया है।किशोर कोंडागांव के डोंगरीपारा का रहने वाला था। वहीं आज मंगलवार की शाम अपने दोस्तों के साथ किशोर पिकनिक मनाने गया हुआ था। फिलहाल पुलिस के द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।