कोंडागांव: सिटी कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर के खिलाफ की कार्रवाई
सिटी कोतवाली पुलिस ने आज 24 सितंबर की दोपहर एक मामले पर प्रेस नोट जारी किया है। मिली जानकारी अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम नेवता नाला के पास 35 नग अंग्रेजी शराब के पौवों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शैलेन्द्र सिंह चौहान उर्फ पिंटू, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम शामपुर, उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में शराब लाकर अवैध बिक्री करने का प्रयास कर रहा था।