कोंडागांव: कवर्धा में पुलिस अभिरक्षा में हुई प्रशांत साहू की संदिग्ध मौत को लेकर कोंडागांव साहू समाज ने न्याय की मांग की
कोंडागांव साहू समाज द्वारा आज बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। बताया जा रहा है कवर्धा जिले में प्रशांत साहू की पुलिस अभिरक्षा में संदेहस्पद मौत हो गई थी। इस घटना से साहू समाज में आक्रोश व्याप्त है। समाज ने प्रशांत साहू के परिवार को मुआवजे एवं मामले में दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।