कोंडागांव: भाजपा जिला अध्यक्ष कोंडागांव दीपेश अरोरा ने कहा- पत्रकार को जान मारने की धमकी का आरोप झूठा, पत्रकार था नशे में धुत्त
कोंडागांव में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा पर पत्रकार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था जिसका खंडन का आज उन्होंने दोपहर 1बजे भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए किया है।उन्होंने कहा कि पत्रकार को जान से मारने की धमकी उनके द्वारा नहीं दी गई है उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।पत्रकार ने जब उन्हें कॉल किया था तब वह स्वयं नशे में धुत्त था।