लाडपुरा: ऊर्जा मंत्री के शहर में लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान शहर की कई कॉलोनियों में 6 घण्टे तक बिजली बंद
Ladpura, Kota | May 26, 2024 राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के शहर कोटा में भीषण गर्मी में बिजली की आँख मिचौली से परेशान है। शनिवार रात्रि को शहर की कई कॉलोनियों में बिजली बंद रहने से लोग रतजगा करने को मजबूर रहे। लोगो ने निजी कम्पनी के कम्प्लेन नम्बर पर शिकायत करनी चाही तो वह बिजी था। जबकि राज्य सरकार के निर्देश की भी यहाँ धज्जियां उड़ती नजर आयी।