लाडपुरा: कोटा दादाबाड़ी वफ्फ नगर इलाके से चोरों द्वारा सिलेंडर चुराने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Ladpura, Kota | May 26, 2024 कोटा शहर के दादाबाड़ी वफ्फ नगर इलाके से बाइक सवार चोरों द्वारा सिलेंडर चुराने का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके अंदर बाइक सवार दो चोर गली में घुसे और सिलेंडर चुरा कर फरार हो गए। बताया जाए कि जिस समय चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उस समय गली में ज्यादा चहल-पहल नहीं थी। इसके बाद रैकी कर सिलेंडर चुराकर फरार हो गए।