लाडपुरा: कोटा जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद किया लावारिस बैग, बैग में मिला डोडा चूरा किया जप्त
Ladpura, Kota | May 26, 2024 कोटा जीआरपी पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से एक लावारिस बैग बरामद किया है। बैग के अंदर 6 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा भी मिला है जिसको पुलिस ने जप्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कोटा रेलवे स्टेशन पर पुलिस गस्थी कर रही थी। इसी दौरान लावारिस हालत में एक बैग मिला जिसको खोलकर देखा तो उसके अंदर डोडा चूरा भरा हुआ था।