लाडपुरा: कोटा रेलवे ग्राउंड परिसर बना शराबियों का अड्डा, वाॅक पर आने वाले लोगों ने रेलवे अधिकारियों से की शिकायत
Ladpura, Kota | May 25, 2024 कोटा रेलवे ग्राउंड परिसर में शनिवार को कई शराब की बोतल मिली। जानकारी के मुताबिक इस ग्राउंड में रेलवे के अधिकारी वाॅक करने के लिए आते हैं। साथ ही शहर वासी भी यहां पर वॉक करने आते हैं। सीढियों के पास कई शराब की बोतल मिलने के बाद लोगों ने अपनी नाराजगी जताई और रेलवे अधिकारियों को इसकी शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।