लाडपुरा: रामपुरा थाना कोतवाली एरिया में घर के बाहर बच्चों को खेलने से रोकने की बात पर पड़ोसियों में हुई मारपीट, घटना CCTV में कैद
Ladpura, Kota | May 25, 2024 रामपुरा कोतवाली थाना इलाके में घर के बाहर बच्चों को क्रिकेट खेलने से रोकने पर मारपीट का मामला सामने आया है,इस मामले में 2 पड़ोसी आपस मे झगड़ गए नौबत मारपीट तक की आ गई जिसका वीडियो पास में लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर आज वायरल हो रहा है। थानाधिकारी बृजबाला का कहना है शुक्रवार को हुई मारपीट में मामला दर्ज किया गया है।