#बलिया #नगरा के पचपेड़वा छठ घाट पर गूंजा #विहिप का जयघोष, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मनाया गया स्थापना दिवस: राजीव सिंह चंदेल की अध्यक्षता में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता, मंगलदेव चौबे और डॉ. विजय नारायण सिंह गोपाल रहे मुख्य अतिथि..
#नगरा। विश्व हिंदू परिषद, रसड़ा-बलिया की ओर से नगर पंचायत नगरा स्थित पचपेड़वा छठ घाट पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने की। मुख्य अतिथि मंगलदेव चौबे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय नारायण सिंह गोपाल रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अरविंद मिश्रा ने किया। समारोह में भानु पांडेय, दीपक गुप्ता, श्रृषि वर्मा, रामचन्द्र माली, अरुण सिंह, पीएल पांडेय, विशाल गुप्ता, अजीत सिंह डिम्पू, सोनू गुप्ता और संजीत शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मुंशी यादव को जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज देवी और मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती मिरजा सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एकता और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#VHPFoundationDay #VishwaHinduParishad #NagraBallia #HinduUnity #BalliaNews
Belthara Road, Ballia | Sep 14, 2026