#बलिया #भूमि कब्जे को लेकर महिला से मारपीट, #वीडियो #वायरल: जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप
#सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव में भूमि पर जबरन कब्जे को लेकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता रोशनी पत्नी मक्खु ने थाने में तहरीर देकर शशिकांत, ऋषिकांत, शम्भू राय समेत छह लोगों पर भूमि पर जबरन हल व मशीन आदि रखकर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उसके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे और लात-घूंसों से मारपीट की। घटना में उसके सिर, हाथ और पीठ में चोटें आई हैं। उसकी बेटियों रिद्धी, सिद्धी और नीलू के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #BalliaNews #Sikanderpur #ViralVideo #LandDispute