सरीला: पवई - पथखुरी मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत, चचेरा भाई घायल
सरीला तहसील के जरिया थाना अंतर्गत पवई - पथखुरी गांव के बीच में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हुए हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोगों में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के द्वारा आज सोमवार को मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।