दतिया नगर: दतिया में बाइक को लेकर दो पक्ष भिड़े
दतिया कोतवाली थाना अंतर्गत पंडो का मोहल्ला में शनिवार शाम बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग बाइक में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मुडियन का कुआ निवासी सनी यादव ने शिकाय