भितरवार: वार्ड क्रमांक में पति-पत्नी के बीच विवाद में छत से गिरी किशोरी बालिका, पुलिस कर रही मामले की जांच
भितरवार के वार्ड क्रमांक एक में पति-पत्नी के बीच में विवाद के चलते किशोरी बालिका के छत से गिरने का मामला सामने आया है। परिजन किशोरी बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए से तत्काल ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।